वार्ड पार्षद अमित बरदियार की पुण्यतिथि मनी

भास्कर न्यूज | गिरिडीह नगर निगम के वार्ड नंबर 9 के दिवंगत पार्षद अमित बरदियार की छठी पुण्यतिथि पर शास्त्री नगर स्थित छठ घाट में श्रद्धांजलि सभा की गई। इसमें बड़ी संख्या में शहरवासियों ने शामिल होकर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर मौजूद लोगों ने स्व. बरदियार के सामाजिक कार्यों को याद कर बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कहा कि अमित बरदियार केवल पार्षद ही नहीं, बल्कि एक समर्पित समाजसेवी भी थे। उन्होंने पूरे शहर के विकास के लिए कार्य किए और उनकी कमी हमेशा लोगों को खलेगी। श्रद्धांजलि सभा में रंजय बरदियार, अनूप सिन्हा, राजकमल, राजेश आदि लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *