3 दिन राहत…5 डिग्री चढ़ेगा रात का पारा:रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिले भीगेंगे; फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड

छत्तीसगढ़ में पड़ रही कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत के आसार हैं। बंगाल में बने सिस्टम के असर से अगले तीन दिन न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। अंबिकापुर और दुर्ग को छोड़कर कई जिलों में रात का पारा सामान्य के करीब पहुंच गया है। वहीं अगले दो दिन बिलासपुर, बस्तर और रायपुर संभाग के जिलों में बारिश हो सकती है। इस हफ्ते ठंड से थोड़ी कम पड़ेगी, लेकिन बादल छंटने के बाद प्रदेशभर में फिर कड़ाके की ठंड लौटेगी। बुधवार को 4 डिग्री के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। वहीं दुर्ग में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम था। रायपुर में छाए रहेंगे बादल बुधवार को रात को में ठंड कम रही। वहीं आज दिन और रात का पारा बढ़ने से ठंड और कम होगी। कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं। बुधवार को रायपुर में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री रहा जो औसत से 0.5 डिग्री कम था। वहीं दिन का तापमान 28.8 डिग्री रहा। आज रात का पारा 13 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। सरगुजा संभाग में भी बढ़ रहा पारा बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण उत्तर की शुष्क‎ हवा में ठहराव आया है। इससे‎ बुधवार को अन्य दिनों की तुलना‎ में दिन में ठंड का असर कम रहा।‎ वहीं रात के तापमान में भी करीब‎ एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को अंबिकापुर में रात का तापमान 4.1 डिग्री रहा। अगले दो दिन तक सरगुजा संभाग के जिलों में भी बादल‎ छाए रह सकते हैं। इसके बाद‎ मौसम साफ होगा और फिर रात के तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। रायगढ़ में ऐसा रहा मौसम यहां तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि हुई है। मंगलवार तक न्यूनतम तापमान जहां 11 डिग्री सेल्सियस था। वहीं बुधवार की रात न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रहा। वहीं अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री रहा। ………………………. छत्तीसगढ़ में मौसम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 5 हजार एकड़ टाऊ की फसल बर्फ जमने से बर्बाद:जशपुर में कड़ाके की ठंड से जम रही ओस; बस्तर में दो दिन बारिश जशपुर में बर्फ जमने से करीब पांच हजार एकड़ में लगी टाऊ की फसल बर्बाद हो गई है। पाले की परत जमने से दाने खराब हो गए हैं। बीते कुछ दिनों से रोजाना खड़ी फसल के ऊपर सुबह के वक्त बर्फ की परत जम रही है। किसानों के मुताबिक इस साल करीब 35 करोड़ रुपए की टाऊ की फसल जिले के पठारी इलाके से निकलने को तैयार थी। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *