सेंसेक्स में 500 अंक की तेजी:75,900 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा; IT और बैंकिंग शेयर्स में बढ़त

आज यानी 20 मार्च को सेंसेक्स करीब 500 अंक की तेजी के साथ 75,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 23,050 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 में गिरावट देखने को मिल रही है। आज IT, बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में ज्यादा बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं FMCG और फार्मा शेयर्स दबाव में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजारों में रही तेजी आज ओपन होगा एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस का IPO
एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 20 मार्च को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 25 मार्च तक बिडिंग कर सकेंगे। 28 मार्च को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ें कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल यानी 19 मार्च को बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 147 अंक ऊपर 75,449 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 73 अंक की तेजी रही, ये 22,907 के स्तर पर बंद हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *