इरकभट्‌टी तक पहुंचा पानी अब घर के सामने ही सुविधा

नारायणपुर| जिले के इरकभट्‌टी गांव में अब ग्रामीणों को पानी मिलने लगा है। नारायणपुर से 25 किमी की दूरी पर स्थित इरकभट्‌टी में कुल 55 परिवार रहते हैं, जिसकी आबादी करीब 225 है। मूलभूत सुविधाओं को जूझ रहे गांव में 5 हैंडपंप स्थापित थे, लेकिन गर्मी के दिनों में जलस्तर गिर जाने से ग्रामीणों केा पानी के लिए खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में जल जीवन मिशन से यहां 108.66 लाख रूपए की लागत से 3 नलकूपों पर सोलर पावर पंप व टंकी स्थापित की गई, जिसके बाद अब घर-घर पानी की उपलब्धता होने लगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *