बिजली विभाग ने शिविर में बकाया बिल की वसूली की

बंडामुंडा| टीपी वेस्टर्न ओडिशा डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के बंडामुंडा शाखा के द्वारा बुधवार को बंडामुंडा के तिलकानगर लोहार बस्ती के निकट शिविर लगाया गया। इस शिविर में विभागीय अभियंता पानू प्रधान के मौजूदगी में विपत्र संबंधी मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान दर्जनों की संख्या में विपत्र सुधार और अन्य शिकायतों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किया गया है। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने अपनी बकाया बिजली बिल का भुगतान करने के साथ ही बिल संबंधी समस्याओं को भी शिविर में रखा। इस दौरान कुछ मामले ऐसे भी थे जिन्हें बिजली कंपनी के लोगों ने सुलझा दिया। इसमें ज्यादातर शिकायत बिजली के अधिक बिल आने तथा मीटर तेज चलने की थी। ऐसे उपभोक्ताओं को बताया गया कि मीटर संबंधित कोई भी दिक्कत होने पर उपभोक्ता विभाग को सूचित करें। विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपभोक्ताओं का इस समस्या का निवारण करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *