भास्कर न्यूज | कवर्धा दुर्घटना या प्राकृतिक कारणों से कई लोग हाथ-पैर गंवा देते हैं, जिससे उनका जीवन कठिन हो जाता है। ऐसे दिव्यांग के लिए भारतीय जैन संगठन ने पीजी कॉलेज ग्राउंड में शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर 20 और 21 मार्च को आयोजित होगा। इसमें दिव्यांगों का माप लेकर विशेषज्ञों द्वारा कृत्रिम हाथ-पैर फिट किए जाएंगे। यह सेवा पूरी तरह निशुल्क होगी। अब तक 1300 दिव्यांगों ने पंजीयन कराया है। केवल पंजीकृत लोगों को ही उपकरण वितरित किए जाएंगे। आयोजन में कबीरधाम के अलावा खैरागढ़, मुंगेली सहित आसपास के जिलों के लोग भी लाभ ले रहे हैं। डॉ. अतुल जैन ने बताया कि मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वर साहू होंगे। अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी करेंगे। विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत कवर्धा अध्यक्ष सुषमा गणपत बघेल, जनपद पंचायत बोड़ला अध्यक्ष बालकी रामकिंकर वर्मा, जनपद पंचायत पंडरिया अध्यक्ष नंदिनी राजू साहू, जनपद पंचायत लोहारा अध्यक्ष दुर्गा सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि रहेंगे। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य राजकुमार मेरावी, वीरेंद्र साहू, रोशन दुबे, राम कुमार भट्ट, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत कवर्धा गणेश तिवारी, जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ अध्यक्ष अजय टाटिया, अतुल देशलहरा, दिनेश श्रीश्रीमाल, रूपेश लोढ़ा और सूचित बोथरा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।


