चार ने नाम वापस लिए, नेमीचंद चुने गए जैन श्री संघ के अध्यक्ष

भास्कर न्यूज | कवर्धा जैन श्री संघ कवर्धा का निर्वाचन रविवार को संपन्न हुआ। निवर्तमान पदाधिकारी नरेंद्र नाहटा और प्रदीप बोथरा ने निर्वाचन प्रक्रिया कराई। अध्यक्ष पद के लिए पांच नाम सामने आए- नेमीचंद श्रीश्रीमाल, डॉ. मोहन जैन, खुशाल टाटिया, अतुल देशलहरा और राजेंद्र सांखला। बैठक में प्रेमचंद श्रीश्रीमाल ने कहा कि संघ में अब तक आम सहमति से पदाधिकारियों का चयन होता आया है। यही परंपरा बनी रहे तो संघ मजबूत होगा। चर्चा के दौरान खुशाल टाटिया, राजेंद्र सांखला, अतुल देशलहरा और डॉ. मोहन जैन ने समाज हित में अपने नाम वापस ले लिए। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने नेमीचंद श्रीश्रीमाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित किया। 78 वर्षीय नेमीचंद श्रीश्रीमाल को सामाजिक कार्यों का लंबा अनुभव है। वे लगातार दो कार्यकाल से स्थानकवासी जैन संघ के अध्यक्ष हैं। पूर्व में मंत्री भी रह चुके हैं। निर्वाचित होते ही उनका तिलक कर मालाओं से स्वागत किया गया। समाजजनों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। श्रीश्रीमाल ने सभी का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि वे संघ की आकांक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *