सामूहिक उपनयन संस्कार 6 व 7 को कार्यकारिणी सदस्यों को सौंपा जिम्मा

भास्कर न्यूज | कवर्धा नवीन विप्र भवन में 6 और 7 अप्रैल को सामूहिक उपनयन संस्कार होना है। इसके लिए मंगलवार को बैठक हुई। आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद तिवारी की अध्यक्षता में कार्यकारिणी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। रसीद की जिम्मेदारी आनंद मिश्रा, सुरेश शर्मा और वेद नारायण तिवारी को दी गई। मंच संचालन और व्यवस्था की जिम्मेदारी राजेश पांडेय, उमेश पाठक, अभिषेक पांडेय, विपिन शर्मा और भावेश मिश्रा को मिली। भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी वेद नारायण तिवारी, सिद्धू तिवारी, प्रभाकर शुक्ला, बसंत शर्मा, कीर्तन शुक्ला, प्रमोद शुक्ला, मधु तिवारी, आनंद मिश्रा, चंद्रशेखर शर्मा, विजय शर्मा और संतोष शुक्ला को दी गई। आमंत्रित अतिथियों और जनप्रतिनिधियों के सम्मान की जिम्मेदारी विनोद तिवारी, सुरेश शर्मा, वेद नारायण तिवारी, आनंद मिश्रा, व्यास नारायण तिवारी, प्रभाकर शुक्ला, सिद्धू तिवारी और प्रमोद शुक्ला को दी गई। मंडप व्यवस्था व अन्य काम भी संभालेंगे: मंडप व्यवस्था की जिम्मेदारी मधु तिवारी, संतोष शुक्ला और प्रमोद शुक्ला को सौंपी गई। आचार्य व्यवस्था विनोद तिवारी और सिद्धू तिवारी संभालेंगे। निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान की जिम्मेदारी उमंग पांडेय, जय शर्मा, कमलेश मिश्रा और जय द्विवेदी को दी गई। प्रचार-प्रसार और मीडिया व्यवस्था नंद कुमार शर्मा देखेंगे। बटुकों का शुल्क 2500 रुपए तय किया गया है। बैठक में विप्र समाज के लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *