नगरीय निकायों में पानी और सफाई व्यवस्था जल्द दुरुस्त करें: कलेक्टर

भास्कर न्यूज | बालोद. कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने जिले के सभी नगरीय निकायों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिला शहरी विकास अभिकरण की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए। ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए सभी वार्डों में पेयजल और निस्तारी के लिए पर्याप्त पानी की आपूर्ति करने को कहा गया। इसके लिए कार्ययोजना बनाकर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने नगरीय निकायों में उपलब्ध राशि, अधोसंरचना, केंद्र और राज्य परिवर्तित योजनाओं, 15वें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता सर्वेक्षण, सफाई व्यवस्था और राजस्व वसूली की स्थिति पर भी चर्चा हुई। उन्होंने पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए गर्मी के दौरान सभी वार्डों में पानी की उपलब्धता करने को कहा। समस्याग्रस्त वार्डों को चिन्हित कर वहां टैंकर और अन्य माध्यमों से पानी पहुंचाने की जानकारी ली। अधोसंरचना मद के तहत स्वीकृत और प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। अमृत मिशन के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *