बालोद| शहर के नयापारा वार्ड मंे तीन लोगों ने कामता प्रसाद साहू की पिटाई कर दी। इस दौरान एक युवक ने चाकू से सिर पर वार कर दिया। पुलिस के अनुसार कामता ने जानकारी दी है कि 15 मार्च को रात 9.45 बजे खाना खाने के बाद घर के सामने टहल रहा था। इस दौरान डोमन, लीलू, चंदन आकर रंजिश को लेकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट की। डोमन ने चाकू से सिर को मारा। लीलू, चंदन ने डंडे से पीठ, हाथ, पैर को मारा। जिससे चोट लगी है। तीन के खिलाफ धारा 115 (2), 296, 3 (5), 351 (3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


