बाइक चलाने पर विवाद, 4 लोगों ने मां व 2 बेटों को पीटा

बालोद| जिला मुख्यालय के कुन्दरूपारा अटल आवास में बाइक चलाने को लेकर विवाद के बाद चार लोगों ने मां व दो बेटे की पिटाई कर दी। पुलिस के अनुसार रेखा बाई ने जानकारी दी है कि 16 मार्च को घर में थी। इस दौरान रात 9 बजे घर के बाहर आकर चेतन ने बेटे के बाइक चलाने के संबंध में चर्चा कर गाली गलौज की। चेतन ने पोषण, रंजीत एवं पिन्टू को बुलाया फिर चारों ने जान से मारने की धमकी देकर हाथ, मुक्का, डंडे से मारपीट की। बीच बचाव करने पहुंचे दो बेटे से भी मारपीट की। महिला की रिपोर्ट पर बालोद थाने में चार लोगों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351 (3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *