लोककला सम्मान जय अंबे रामधुनी परिवार कजराबांधा को दिया गया

बालोद| ग्राम कजराबांधा में फाग सम्मेलन और सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि सरपंच खोमलाल साहू रहे। अध्यक्षता उपसरपंच पुष्पेंद्र साहू ने की। गांव की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। लोककला सम्मान जय अंबे रामधुनी परिवार कजराबांधा को दिया गया। सैनिक सम्मान, सियान सम्मान और नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भी सम्मान हुआ। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विशेश्वर कुमार साहू ने किया। संयोजन सब स्टेशन इंजीनियर अलेंद्र कुमार साहू ने किया। फाग सम्मेलन में आदर्श नवयुवक फाग मंडली पड़कीभाट और जय मां विंध्यवासिनी फाग मंडली गोकुलपुर (धमतरी) ने प्रस्तुति दी। विशेष अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अशोक आकाश, जसवंत सार्वा और नेमीचंद देवांगन, विशेष आमंत्रित अतिथि जिला पंचायत सदस्य मीना साहू थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *