प्रतापपुर| प्रखंड मुख्यालय स्थित महावीर मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कपिल पासवान एवं संचालन सत्येंद्र पासवान एवं गौतम कुमार ने किया है। बैठक में रामनवमी पूजा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाने पर पर चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पवन कुमार को महारामनावमी पूजा समिति का अध्यक्ष बनाया गया। मौके पर लोगो ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। मौके पर कपिल पासवान, सतेन्द्र पासवान, गौतम कुमार, अमीत कुमार, शुभम कुमार,संतोष कुमार सिंह, रचित सिन्हा सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।


