अमेरिका ने यमन में हूती विद्रोहियों पर एयरस्ट्राइक की:31 की मौत; ट्रम्प बोले- तुम्हारा वक्त पूरा हुआ, हम आसमान से कहर बरसाएंगे

अमेरिकी सेना ने शनिवार को यमन में हूती विद्रोहियों पर एयरस्ट्राइक की। हमले में 31 लोगों की मौत हुई है। इनमें हूती विद्रोहियों के साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। जबकि, 101 लोग घायल हुए हैं। डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद यह अमेरिका की हूती विद्रोहियों पर पहली बड़ी कार्रवाई है। इसके बारे में ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा- हूती आतंकियों, तुम्हारा वक्त पूरा हो गया है। अमेरिका तुम पर आसमान से ऐसी तबाही बरसाएगा, जो पहले कभी नहीं देखी होगी। दरअसल, यह कार्रवाई रेड सी में अमेरिकी जहाजों पर किए गए हूती हमलों के जवाब में की गई है। चार महीने पहले हूती विद्रोहियों ने रेड सी में अमेरिकी वॉरशिप पर कई हमले किए थे। अमेरिकी एयरस्ट्राइक की तस्वीरें… ट्रम्प की ईरान को चेतावनी- अपनी सेना पर हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे ट्रम्प ने कहा कि इन हूती आतंकियों को ईरान फंड कर रहा है। ये आतंकी अमेरिकी विमानों पर मिसाइलें दाग रहे हैं और हमारे सैनिकों और सहयोगियों को निशाना बना रहे हैं। इन हमलों से अमेरिका और ग्लोबल इकोनॉमी को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है और बेगुनाह लोगों की जान खतरे में पड़ी है। ईरान को चेतावनी देते हुए ट्रम्प ने कहा कि हूती आतंकियों को समर्थन देना बंद करो। अमेरिका को, उसके राष्ट्रपति को धमकाने की कोशिश मत करो। अगर तुमने ऐसा किया तो अमेरिका तुम्हें पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराएगा और हम इसे हल्के में नहीं लेंगे! ट्रम्प बोले- बाइडेन ने कभी शक्ति के साथ जवाब नहीं दिया ट्रम्प ने कहा कि इन हमलों के खिलाफ जो बाइडेन ने कभी ताकत के साथ कार्रवाई नहीं की, इसलिए हूती बेखौफ होकर हमले करते। आखिरी बार किसी अमेरिकी जहाज को सुरक्षित तरीके से स्वेज नहर, रेड सी या अदन की खाड़ी से गुजरे हुए एक साल हो गया है। लेकिन अब अमेरिकी जहाजों पर हूती हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। हूती विद्रोही बोले- हम अमेरिका को बराबर का जवाब देंगे अमेरिकी हमले के बाद हूती विद्रोहियों ने कहा कि वो अमेरिका के हमले का जवाब देंगे। उन्होंने अल-मसीराह टीवी चैनल पर जारी बयान में कहा कि हमारी यमनी सेनाएं पूरी तरह तैयार हैं। अगर अमेरिका हमारे खिलाफ कार्रवाई बढ़ाता है, तो हम भी उसी स्तर पर जवाब देंगे। फिलिस्तीनी संगठन हमास ने शनिवार को अमेरिकी हमलों की निंदा की। हमास ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन और देश की संप्रभुता और स्थिरता पर हमला करार दिया। कौन हैं हूती विद्रोही —————————————— ये खबरें भी पढ़ें… अमेरिकी सेना ने ISIS चीफ को कार समेत उड़ाया:इराक के साथ मिलकर एयरस्ट्राइक; मरते वक्त भी आत्मघाती जैकेट पहने था अमेरिकी सेना ने ISIS लीडर अबू खदीजा को एयरस्ट्राइक करके ढेर कर दिया है। 13 मार्च को अमेरिकी सेना ने इराक के अल-अनबर इलाके में खदीजा की गाड़ी को उड़ा दिया। इस ऑपरेशन में खदीजा के साथ एक और आतंकी मारा गया। अमेरिकी सेना ने इराकी सेना के साथ जॉइंट ऑपरेशन में ये एयरस्ट्राइक की। पूरी खबर यहां पढ़ें… अमेरिका ने यमन में हूती विद्रोहियों पर हमला किया:5 हथियार डिपो तबाह किए, पहली बार B-2 बॉम्बर विमान का इस्तेमाल किया अक्टूबर में अमेरिकी एयर फोर्स ने यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बमबारी की थी। अलजजीरा ने अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के हवाले से बताया कि B-2 स्टील्थ बॉम्बर से यमन की राजधानी सना के नजदीक 5 ठिकानों पर पर सटीक हमला हुआ। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *