किसान आंदोलन के चलते पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर की गई बैरिकेडिंग हटाई जा रही है। पुलिस के मुताबिक बैरिकेडिंग साफ होते ही 13 महीने से बंद दिल्ली-जम्मू-अमृतसर हाईवे ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा। इधर, पुलिस ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को पंजाब में आर्मी के कंट्रोल वाले जालंधर कैंट के PWD रेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिया है। बुधवार दोपहर हिरासत में लेने के बाद पहले उन्हें जालंधर सिटी के PIMS अस्पताल ले जाया गया था। इसी बीच आंदोलन पर कार्रवाई के विरोध में पंजाब के गिद्दड़बाहा में बठिंडा-गंगानगर हाईवे पर किसानों ने जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें हटाया और हिरासत में ले लिया। मोगा में भी किसानों ने DC ऑफिस घेरने की कोशिश की। वहां भी पुलिस के साथ उनका टकराव हो गया। बठिंडा में हाईवे जाम करने पर पुलिस और किसान भिड़ गए। बुधवार को दो बड़े एक्शन पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर आज के एक्शन से जुड़ी पल-पल की जानकारी के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…


