सुसाइड से पहले बनाया VIDEO, कहा-जो सबसे करीब वही जिम्मेदार:सुसाइड नोट भी लिखा, पत्नी, ससुर समेत 5 लोगों पर FIR

धनबाद में दवा कंपनी के पूर्व अधिकारी राजीव सिंह की आत्महत्या के मामले में 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। वहीं, राजीव सिंह ने सोमवार को सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें राजीव सिंह ने पत्नी अमृता शेखर, साला राहुल शेखर, सरहज अंशुमाली गुप्ता, ससुर शशि शेखर और चचेरे भाई सुजीत कुमार सिंह को आरोपी बनाया है। वीडियो में राजीव बार-बार कह रहे हैं कि उनके सुसाइड करने के पीछे सीधे तौर पर उनकी पत्नी, चचेरा भाई, ससुर और मेरी पत्नी के भाई और उसकी पत्नी जिम्मेवार हैं। उन्होंने प्रशासन से यह भी मांग की है कि जिनके भी वे नाम ले रहे हैं, वे बचने नहीं चाहिए। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। खुदकुशी करने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा राजीव वीडियो में यह कहते नजर आते हैं कि उन्होंने इन सभी को अपना करीबी समझा था, जिन्होंने उन्हें दगा दे दिया। जिंदगी के हर मोड़ पर उन्हें प्रताड़ित किया। वीडियो के अलावे राजीव सिंह ने खुदकुशी करने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। मां से कहा- नाश्ता बनाओ, रांची जाना है… बरटांड़ पंडित क्लिनिक रोड स्थित सीपी सिंह इन्क्लेव में दवा कंपनी में अधिकारी रहे राजीव सिंह ने सोमवार को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। राजीव ने मां से कहा कि रांची जाना है, नाश्ता बना दें। मां नाश्ता बनाने गई तो कुछ देर बाद एक व्यक्ति आया व राजीव के बारे में पूछा। मां ढूंढ़ने लगी तो देखने में लगा कि बेटा खिड़की के पास खड़ा है लेकिन गला में फंदा है। वह देखकर घबरा गईं। बेटा खिड़की के रॉड में दुपट्टा के सहारे लटका हुआ था। राजीव पहले दवा कंपनी में अधिकारी थे। फिलहाल वे कारोबार कर रहे थे। पत्नी अमृता शेखर एक स्कूल में शिक्षिका हैं। उनके 2 बेटे और एक बेटी हैं। 28 साल पहले इनकी शादी हुई थी। हालांकि 3 से 4 साल से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में है। राजीव का आवास बिनोद नगर त्रिमूर्ति मंदिर के पास है। विवाद के बाद वे बरटांड़ सीपी सिंह इन्क्लेव में मां के साथ रह रहे थे। 50 लाख देने व संपत्ति लिखने का बार-बार बनाया गया दबाव
इधर, मृतक की मां ने पुलिस को दिए आवेदन में लिखा है कि राजीव 18 साल तक बाहर रहने के बाद परिवार के लिए अगस्त 2023 में कंपनी छोड़ कर आ गया। यह उसकी पत्नी अमृता और चचेरे भाई सुजीत को सहन नहीं हुआ। दोनों राजीव को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। साला, सरहज और ससुर भी शामिल हो गए। कई केस कर दिए। वे 50 लाख रुपए व अमृता के नाम पर संपत्ति और फ्लैट लिखने का दबाव बनाते थे। राजीव सिंह ने खुदखुशी करने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा था। इसमें पत्नी, चचेरे भाई समेत परिवार के ही पांच लोगों को सुसाइड करने के लिए जिम्मेवार ठहराया है। बरामद सुसाइड नोट राजीव सिंह द्वारा लिखी गई है या नहीं, इसकी जांच के लिए सुसाइड नोट को एफएसएल को भेजा गया है। परिजनों ने एफआईआर दर्ज करायी है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। -नौशाद आलम, डीएसपी विधि व्यवस्था

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *