लुधियाना को जल्द मिलेगी ट्रैफिक समस्या से राहत:दामोरिया पुल का 90% काम पूरा, मार्च के अंत तक यातायात के लिए खुलेगा

लुधियाना के लोगों को जल्द ही यातायात की समस्या से राहत मिलने वाली है। नई दिल्ली-अमृतसर रेल लाइन के निर्माण कार्य के लिए 2 दिसंबर को 90 दिनों के लिए बंद किए गए दामोरिया पुल का काम अब अंतिम चरण में है। पुल के निर्माण का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। प्रशासन मार्च के अंत तक पुल को यातायात के लिए खोलने की योजना बना रहा है। शेष काम को पूरा करने के लिए कारीगर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। 400 दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हुआ पुल बंद होने से आस-पास के करीब 400 दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हुआ था। दुकानदारों ने पुल की एक तरफ खोलने की मांग की थी। लेकिन प्रशासन ने इस मांग को अस्वीकार कर दिया था। रोजाना हजारों लोग इस मार्ग का करते हैं उपयोग दामोरिया पुल डीएमसी और सीएमसी को जोड़ता है। साथ ही यह घंटाघर, सब्जी मंडी, गांधी नगर मार्केट, दरेसी और मन्ना सिंह नगर का भी प्रमुख मार्ग है। रोजाना हजारों लोग इस मार्ग का उपयोग करते हैं। पुल के खुलने से आम नागरिकों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *