राजनांदगांव नगर निगम में महापौर मधुसूदन यादव ने बुधवार को महापौर परिषद का गठन कर दिया है। महापौर परिषद में 10 एमआईसी सदस्यों में तीन महिला पार्षदों को स्थान मिला है। नई परिषद में पहली बार चुनकर आए पार्षदों को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसमें पूर्व पार्षदों की पत्नियां भी शामिल हैं, जो इस बार चुनाव जीतकर आई हैं। तीसरी बार जीतकर आईं मणि भास्कर गुप्ता और सीनियर पार्षद शिव वर्मा को एमआईसी में जगह नहीं मिली है। लेकिन शिव वर्मा ने पहले ही एमआईसी में शामिल न होने की इच्छा जताई थी। जल्द होगी MIC की बैठक महापौर यादव ने छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 37 की उपधारा (4) के तहत मेयर-इन-काउंसिल का गठन किया है। आदेश आयुक्त अतुल विश्वकर्मा को भेज दिया गया है। जल्द ही एमआईसी की पहली बैठक होगी। जो MIC में नहीं उन्हें मिलेगा अन्य पद महापौर ने कहा जिन पार्षदों को एमआईसी में स्थान नहीं मिला है, उन्हें अन्य पदों पर नियुक्त किया जा सकता है। नगर निगम में पारस वर्मा पहले ही अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। सभी पक्षों को साथ लेकर शहर के विकास की योजना बनाई जाएगी। सदस्यों को विभागों का बंटवारा नई परिषद में विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। राजेश जैन रानू को विधि एवं सामान्य प्रशासन, सीना ध्रुव को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, केवा विजय राय को बाजार विभाग, आलोक श्रोती को शिक्षा विभाग और राजा माखीजा को राजस्व विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वार्ड नं. 25 की पार्षद वर्षा शरद सिन्हा को महिला एवं माल कल्याण विभाग
वार्ड नं. 35 के पार्षद डीलेश्वर प्रसाद साहू को पुनर्वास तथा नियोजन विभाग
वार्ड नं. 2 के पार्षद सावन बर्मा को आन्धस पर्यावरण एवं लोक निर्माण विभाग
वार्ड नं. 6 के पार्षद सुनील साहू को जल कार्य विभाग दिया गया है
गार्ड नं. 24 के पार्षद शैकी बग्गा को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग कांग्रेस शहर अध्यक्ष को हराया, मिला MIC का तोहफा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा को पराजित करने वाले शैकी बग्गा को एमआईसी में स्वास्थ्य विभाग की की जिम्मेदारी दी गई है। वे पहली बार चुनाव लड़े थे और सफल हुए। वहीं वार्ड 6 के पार्षद सुनील साहू लॉटरी में जीते थे, उन्हें भी एमआईसी में जगह दी गई है। सावन वर्मा पहली बार पार्षद बने हैं लेकिन संगठन में लंबे समय से जिम्मेदारी निभाते आए हैं, इस वजह से उन्हें मौका दिया गया है। जबकि राजा मखीजा सभापति की दौड़ में थे। उन्हें राजस्व विभाग सौंपा गया है। महापौर मधुसूदन यादव ने कहा की प्रभारी सदस्यों के साथ मिलकर शहर विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे। शहर विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। पेयजल से लेकर अन्य विकास के मुद्दों पर काम शुरू किया जाएगा।


