कोंडागांव में सामुदायिक पुलिसिंग की पहल:अंबेडकर कबड्डी में भाटगांव चैंपियन, देवगांव को 14 अंकों से हराया; विजेता टीम को 5 हजार नगद इनाम

कोंडागांव में धनोरा थाना पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग के तहत दो दिवसीय ग्रामीण अंबेडकर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस टूर्नामेंट में 14 गांवों की टीमों ने हिस्सा लिया। 18-19 मार्च 2025 को खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में भाटगांव और देवगांव की टीमें आमने-सामने थीं। भाटगांव की टीम ने 14 अंकों के अंतर से मैच जीतकर चैंपियनशिप अपने नाम की। विजेता टीम को 5 हजार नगद इनाम दिया गया। विजेता टीम का सम्मान विजेता भाटगांव की टीम को नगद, ट्रॉफी और क्रिकेट किट से सम्मानित किया गया। उपविजेता देवगांव की टीम को 3000 रुपए नकद और क्रिकेट किट मिली। पुरस्कार वितरण समारोह में कोंडागांव के पुलिस अधीक्षक अभय कुमार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देव पटेल मौजूद रहे। भविष्य में भी होंगे ऐसे आयोजन थाना प्रभारी निष्कर्ष राजभान सोटी ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध बनाना था। प्रतियोगिता में सैकड़ों ग्रामीणों और युवाओं की भागीदारी से खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ी। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे, जिससे ग्रामीण युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *