राजनांदगांव| सुंदरा के प्राइमरी व मिडिल स्कूल में कक्षा 5वीं एवं 8वीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह मनाया गया। इस अवसर पर सरपंच हिपेंद्र साहू एवं उपसरपंच भूपेन्द्र सेन बतौर अतिथि मौजूद रहे। प्राथमिक शाला के होनहार बच्चों की माताओं को बच्चों के शिक्षा प्रति समर्पण भाव को सम्मानित किया गया। सभी बच्चों को पंचायत द्वारा भेंट स्वरूप पेन प्रदान किया गया। उप सरपंच भूपेन्द्र सेन ने कक्षा 5वीं एवं कक्षा 8वीं में शाला में प्रथम आने वाले बच्चों को क्रमशः 501 एवं 1001 प्रोत्साहन राशि 15 अगस्त को प्रदान करने की घोषणा की गई। शाला परिवार ने इसके लिए आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में शोभित राम साहू, सुरेन्द्र दास साहू, पद्ममिनी साहू, गोमती साहू आदि उपस्थित थे।


