हाईकोर्ट से अमित अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज रांची| बरियातू रोड में सेना के कब्जे वाली जमीन की फर्जी दस्तावेज से खरीद-बिक्री के मामले में अमित अग्रवाल को जमानत देने से हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया। मंगलवार को जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस पीके श्रीवास्तव की अदालत ने अमित अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज कर दी। ईडी कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद अमित ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस जमीन की खरीद-बिक्री मामले में ईडी अमित अग्रवाल, पूर्व डीसी छवि रंजन सहित 10 आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।


