सीकर में 5KG गांजा के साथ तस्कर पकड़ा:NDPS के मामले में 10 साल की सजा काट रहा, डीएसटी व सदर पुलिस की कार्रवाई

सीकर की सदर थाना पुलिस व डीएसटी टीम ने कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 किलो गांजा भी जब्त किया है। पकड़ा गया आरोपी गांजा तस्कर है जिसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। कोतवाली सीआई इंद्राज मरोडिया ने जानकारी देते हुए बताया- डीएसटी टीम व सदर पुलिस नेशनल हाईवे जयपुर-बीकानेर बाईपास, सीकर पर गश्त पर थी। टीम नानी चौराहे पर पहुंची तो मुखबिर से सूचना मिली कि एक गांजा तस्कर नानी गांव में खड़ा है जो दुबला-पतला है। आरोपी के पास एक प्लास्टिक का बैग है जिसमें गांजा भरकर कहीं सप्लाई करने के लिए जा रहा है। सूचना पर सदर पुलिस व डीएसटी टीम मौके पर नानी गांव में पहुंची। जहां पर अपने घर के सामने एक आरोपी खड़ा था जिसके पास एक प्लास्टिक का बैग था। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और बैग चेक किया तो बैग से 5 किलो 271 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गांजा जब्त कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रतनलाल (45) निवासी डोलियों का बास, सीकर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 3 दिन रिमांड पर लिया है। वहीं आरोपी के खिलाफ पहले से 3 गांजा तस्करी के अपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें से एक प्रकरण में कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *