न्यू ईयर के पैकेज में अच्छे रिस्पॉन्स के बाद अब IRCTC वैलेंटाइन डे के लिए फॉरेन टूर का नया पैकेज लाया है। पर्यटक वैलेंटाइन डे पर बैंकाक और पटाया जा सकते है। यह टूर 5 रात 6 दिन का होगा और 11 फरवरी को जयपुर से इसकी फ्लाइट मिलेगी। इसके लिए बुकिंग आज गुरुवार से शुरू हो जाएगी। इस पैकेज के लिए पर्यटकों को डबल ऑक्युपेंसी के लिए 54 हजार 710 रुपए खर्च करने होंगे। इस पैकेज में पर्यटक बैंकाक और पटाया के मुख्य जगहों की सैर कर सकते है। न्यू ईयर पैकेज में था अच्छा रिस्पॉन्स आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक/पर्यटन योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि भारतीय रेलवे के उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने न्यू ईयर पर भी थाईलैंड का पैकेज रखा था, जिसमें अच्छे रिस्पांस आया है। पिछले पैकेज में बुकिंग फुल हो चुकी है। जिसमें चित्तौड़गढ़ से 4 पर्यटक भी शामिल है। यही पैकेज को फिर से वैलेंटाइन डे पर लाया जा रहा है। 5 रात 6 दिन के इस टूर में आईआरसीटीसी पर्यटकों को बैंकाक और पटाया लेकर जाएंगे। बैंकाक में सफारी वर्ल्ड, मरीन पार्क, चाओफ्राय रिवर क्रूज राइड, टेम्पल, सिटी टूर ऑफ बैंकाक और पटाया में कोरल आइलैंड टूर एंड अलकाज़ार शो/ टिफ़नी शो दिखाया जाएगा। इस पैकेज की बुकिंग आज गुरुवार से शुरू की जाएगी। यह रहेगी सुविधाएं उन्होंने बताया कि इस टूर पैकेज के लिए IRCTC की ओर से कुछ सुविधाएं दी जाएगी। जयपुर से आने – जाने का हवाई किराया, थ्री स्टार श्रेणी होटल्स में रुकने की व्यवस्था, रोज ब्रेकफास्ट, लंच एवं डिनर (इंडियन रेस्टोरेंट्स में), एसी डिलेंक्स बसों द्वारा मुख्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण और एंट्री फ्रीस, यात्रा बीमा, टूर गाइड आदि दिए जाएंगे। डबल ऑक्युपेंसी में बुक होगा पैकेज आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक/पर्यटन योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि फ्लाइट जयपुर से होगी। इस पैकेज के लिए पर्यटकों को डबल ऑक्युपेंसी के लिए 54 हजार 710 रुपए खर्च करने होंगे। इस पैकेज की विस्तृत जानकारी व्हाट्सएप्प नंबर 9001094705 पर उपलब्ध है। इन पैकेज की बुकिंग सुविधा आई.आर.सी.टी.सी. की वेबसाइट www.irctctourism.com पर की जा सकती है।


