चिरमिरी महापौर ने बाइक से किया शहर का निरीक्षण:स्वास्थ्य केंद्र और जल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, सफाई कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए

चिरमिरी नगर निगम के महापौर रामनरेश राय ने शहर का व्यापक दौरा किया। उन्होंने नगर निगम आयुक्त रामप्रसाद आचला और एमआईसी सदस्य नरेन्द्र साहू के साथ मोटरसाइकिल से शहर का निरीक्षण किया। महापौर ने गोदरीपारा चर्च लाइन, गुरुद्वारा, डोमनहिल शहरी स्वास्थ्य केंद्र और पीएचई पंप हाउस का दौरा किया। आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए उन्होंने जल विभाग के अधिकारियों को पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मेयर ने एएनसी और पीएनसी वार्ड का निरीक्षण किया डोमनहिल स्वास्थ्य केंद्र में निर्माणाधीन प्रसव कक्ष के कार्य को समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया गया। महापौर ने एएनसी और पीएनसी वार्ड का भी औचक निरीक्षण किया। डोमनहिल और हल्दीबाड़ी मार्ग स्थित पीएचई पंप हाउस का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। महापौर ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के तहत ओडीएफ प्लस पर विशेष ध्यान देने और सफाई कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम के सहायक अभियंता विजय बधावन और जल विभाग के प्रहलाद पाठक भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *