भाकपा माले पांच महीने तक राज्यव्यापी जोहार झारखंड संकल्प अभियान चलाएगी। पार्टी के राज्य सचिव मनोज भक्त ने कहा कि विस चुनाव 2024 में बांटने की राजनीति करनेवाली भाजपा को खारिज करने और जन-जंगल-जमीन के संघर्ष के पक्ष में जनादेश देने के लिए झारखंड की जनता का यह अभियान अभिनंदन करेगा। साथ ही जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए जन गोलबंदी करेगा।


