कोंडागांव के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय में गुरुवार को आग लग गई। घटना में कार्यालय परिसर में खड़ी दो पुरानी एंबुलेंस पूरी तरह से जल गई। प्रथम दृष्टि में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दोपहर के समय परिसर में खड़े पुराने एंबुलेंस वाहनों से अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों और कार्यालय कर्मियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग अन्य गाड़ियों या भवन तक नहीं पहुंची। इससे बड़े नुकसान से बचाव हो गया। घटना की होगी जांच प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। CMHO कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि जले हुए वाहन काफी पुराने और निष्क्रिय स्थिति में थे। सुरक्षा उपायों को लेकर खड़े हुए सवाल इस घटना ने सरकारी परिसरों में सुरक्षा उपायों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए।


