रायपुर में HDFC बैंक के मैनेजर ने की धोखाधड़ी:चेक के सहारे ग्राहकों के निकाले 83 लाख रुपए, 3 साल में 6 ग्राहकों को बनाया शिकार

रायपुर में HDFC बैंक के एक मैनेजर ने धोखाधड़ी की है। उसने चेक के सहारे फर्जी तरीके से लाखों रुपए उनके खाते से निकालकर अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। आरोपी ने 3 साल में 6 ग्राहकों को अपना शिकार बनाया है। यह पूरा मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रविश शाह ने थाने में शिकायत दी जिसमें उन्होंने बताया कि वह देवेंद्र नगर में ब्रांच मैनेजर के पद में हैं। 2020 में ब्रांच मैनेजर नितिन देवांगन पिता जीवन दास देवांगन था। उसने 6 अकाउंट होल्डरों के बिना सहमति से उनके चेक बुक हासिल कर लिए। फिर फर्जी तरीके से पैसे अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। जब ऑडिट किया गया तो इस मामले का खुलासा हुआ। 78 लाख लौटाए, फिर मुकरा इस बात की जानकारी जब बैंक को हुई तो उन्होंने आरोपी को सस्पेंड कर दिया। इसके बाद आरोपी ने करीब 78 लख रुपए बैंक को वापस लौटाए। लेकिन 4 लाख देने से मुकर गया। इसके बाद इस मामले में शिकायत हुई और आरोपी को जगदलपुर से गिरफ्तार किया गया। इस मामले पुलिस अब आगे की जांच पड़ताल कर रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *