पति से विवाद के बाद पत्नी ने लगाई फांसी:4 बच्चों की थी मां, परिजन बोले- उसकी बेटी ने फांसी नहीं लगाई, हत्या हुई है

भिलाई में 4 बच्चों की मां ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। परिजनों के आने पर 3 दिन तक शव मॉर्चुरी में रखा था। गुरुवार को परिजन आए तो पोस्टमॉर्टम किया गया। उसकी मां ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। मामला छावनी थाना क्षेत्र के पुराना मछली मार्केट कैंप-2 का है। दरअसल, बिहार की रहने वाली किरण की शादी साल 2016 में अविनाश से हुई थी। पिछले 7 सालों से दोनों के बीच अच्छे संबंध रहे। उनके 4 बच्चे भी हुए, लेकिन पिछले एक साल से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। जिसके बाद 17 मार्च की रात किरण ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पत्नी से मारपीट करता था किरण की मां ने बताया कि, उसका दामाद अविनाश आदतन शराबी था। आए दिन शराब पीकर घर आता और उसकी बेटी से मारपीट करता था। बेटी अपने माता-पिता से बात करती तो बात भी नहीं करने देता था। मोबाइल छीनकर रख लेता था। मोबाइल का रिचार्ज नहीं करवाता था। खुदकुशी से पहले भी बुरी तरह मारा पीटा किरण की मां ने बताया कि लगभग 6 महीने पहले भी अविनाश ने शराब के नशे में किरण से मारपीट की थी। उसने उसे बाल पकड़कर घसीटते हुए इतना मारा था कि उसके कपड़े तक फट गए थे। किरण ने किसी तरह जान की परवाह ना करते हुए पुलिस से शिकायत की, लेकिन बाद मामला शांत हो गया। पति ने कहा- खुद से करने लगी थी झगड़ा वहीं पति अविनाश का कहना है कि, सोमवार की शाम वो अपने घर पहुंचा, तो किरण ने खाना नहीं बनाया था। पूछने पर उसने कहा कि घर में कुछ बनाने के लिए नहीं है। इस पर अविनाश ने उसे 400 रुपए दिए और कुछ सामान लाकर बनाने के लिए कहकर चौहारे की तरफ चला गया। इसके बाद रात में घर पहुंचा। घर में सभी लोगों ने एक साथ खाना खाया। इसके बाद किरण ने मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए भेजा। जब अविनाश रिचार्ज कराकर लौटा तो उससे झगड़ा करते हुए उसे नोचने लगी। इसके बाद अविनाश ने खुद को छुड़ाया और घर के बाहर बैठ गया। इसी दौरान उसने घर का दरवाजा अंदर से बंद किया और फांसी लगा ली। ये पूरी घटना उसकी बेटी आरज्ञा ने अपनी आंखों से देखा है, क्योंकि उस समय वो घर के अंदर थी। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। उसके बाद बॉडी को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा गया। गुरुवार को शव का पोस्टमॉर्टम करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *