बी डिवीजन क्रिकेट लीग : एस्कॉट सीए और यूथ सीसी जीते

लिटिल विंग्स स्कूल बी डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट ईईएफ टाटीसिल्वे ग्राउंड में साई धुर्वा ए बनाम एस्कॉट सीए मैच हुआ। इसमें साई धुर्वा ए 29.3 ओवर में 123/10 रन बनाए। इसमें अनुकृष्ण वत्स 25 रन, उज्जवल 20 रन बनाए। कासिफ आलम ने 22/4, संदीप यादव ने 28/3 विकेट लिए। एस्कॉट सीए ने 23.5 ओवर में ही 124/4 रन बनाए। इसमें अमन कुमार ने 62 रन बनाए। वहीं अनुकृष्ण वत्स 27/2 विकेट लिए। एस्कॉट सीए ने 6 विकेट से जीत हासिल की। गोलचक्कर ग्राउंड में खेले गए मैच में साई ई बनाम यूथ सीसी मैच हुआ। इसमंे यूथ सीसी ने 35 ओवर में 341/7 रन बनाए। गुलशन ने 122 रन, आयुष ने 32, प्रतीक ने 53, रवि ने 42 रन की पारी खेली। वहीं चिराग ने 77/3, राजवीर ने 53/2 विकेट लिए। जवाब में साई ई 21.4 ओवर में 79 रन पर सिमटी। इसमें शिवाय सिन्हा ने 25 रन बनाए। रवि महतो ने 0/4, गुलशन ने 15/3, कृष ने 17/2 विकेट लिए। यूथ सीसी 262 रन से जीत दर्ज की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *