रांची| वेंचर स्किल अंडर-16 क्रिकेट शाखा ग्राउंड में ओडीएम सफायर स्कूल बनाम केरलि स्कूल के बीच मैच खेला गया। इसमें केरलि स्कूल ने 35 ओवर में 270/8 रन बनाए। इसमें प्रखर ने 65, आद्विक ने 48 रन की पारी खेली। वहीं पृथ्वी ने 40/4, अरव 48/2 विकेट लिए। ओडीएम सफायर स्कूल ने 28.3 ओवर में 156/10 रन बनाए। वहीं दक्ष ने 35 व सूरज ने 21 रन बनाए। हर्ष ने 33/4, अतुल ने 27/3 विकेट लिए। केरलि स्कूल ने 114 रन से जीत दर्ज की।


