धनबाद जिले के राजगंज थाना क्षेत्र के खरनी ओवर ब्रिज के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। दिल्ली-कोलकाता लेन पर खड़े टैंकर में मुर्गा लदे पिकअप वैन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक मुन्ना खान और उपचालक असलम खान गंभीर रूप से घायल हो गए। वर्धमान से बगोदर जा रहे दोनों लोग करीब एक घंटे तक क्षतिग्रस्त गाड़ी में फंसे रहे। दाहिना पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त स्थानीय लोगों की मदद से रॉड काटकर दोनों को बाहर निकाला गया। हादसे में चालक मुन्ना खान का दाहिना पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।


