पंजाब बजट 2025 पर कैबिनेट में मोहर:राज्यपाल के पास भेजा जाएगा; 26 मार्च को होगा सदन में पेश, 27 को होगी बहस

पंजाब बजट 2025 को राज्य की कैबिनेट में मंजूरी दे दी गई है। ये जानकारी वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने दी। हरपाल चीमा ने बताया कि पंजाब विधानसभा में बजट 2025-26 मार्च की 26 तारीख को पेश किया जाएगा। जबकि 27 मार्च को इस बजट पर बहस की जाएगी। हरपाल चीमा ने बजट की बारीकियों के बारे में बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि इस बजट में किसे फायदा दिया गया है, किस पर ये बजट केंद्रित रहेगा, इसकी जानकारी 26 मार्च सुबह 10 बजे सभी को पता चल जाएगी। कैबिनेट की बैठक में इसके अलावा किस-किस महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हुई, इस बारे में भी वित्त मंत्री ने कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा। सीएम निवास पर हुई बैठक पंजाब सरकार की कैबिनेट बैठक को आज शाम 7.30 बजे सीएम भगवंत सिंह मान के निवास पर ही बुलाया गया था। गौरतलब है कि कल, शुक्रवार से बजट सत्र की शुरुआत हो रही है। किसान आंदोलन पर पंजाब सरकार के एक्शन के बाद हस बजट सत्र में हंगामा होने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *