शादीशुदा आरक्षक का प्रपोजल ठुकराया तो जबरन बनाए शारीरिक संबंध:रायगढ़ में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, पत्नी को बताया तो चुप रहने कहा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में शादीशुदा आरक्षक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया है। कॉन्स्टेबल की पत्नी को इसकी जानकारी हुई, तो उसने किसी को नहीं बताने की बात कही। लेकिन आरक्षक की प्रताड़ना और धमकियों से परेशान होकर उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 27 साल की युवती की रिपोर्ट के मुताबिक, वो किसी शिकायत के सिलसिले में साल 2022 में रायगढ़ सिटी कोतवाली पहुंची थी। वहां उसकी मुलाकात आरक्षक शशिकांत चौहान से हुई। पहली मुलाकात में ही शशिकांत ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। वॉट्सऐप पर बातचीत होने लगी। जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और मुलाकात भी होने लगी। 27 नवबंर 2022 को दोनों होटल में मिले, तो आरक्षक शशिकांत ने उसे प्रपोज कर दिया। जब युवती ने उसे मना किया, तो उसकी बातों को अनसुना कर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। शादी का झांसा देकर करता रहा शारीरिक शोषण पीड़िता ने बताया कि जब वह रोने लगी तो कांस्टेबल शशिकांत ने उससे शादी करने की बात कहकर झांसे में ले लिया। इसके बाद कांस्टेबल पीड़िता से अलग-अलग जगहों पर मिलता रहा और शारीरिक संबंध बनाता रहा। शशिकांत ने अगस्त 2024 में उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा और इस बारे में किसी को नहीं बताने कहा। शराब के नशे में बताया शादीशुदा हूं एक दिन शराब के नशे में कांस्टेबल ने उसे बताया कि, वह शादीशुदा है और उसकी 6 साल की बेटी भी है। जिसके बाद पीड़िता ने कांस्टेबल की पत्नी से संपर्क कर उसकी हरकतों के बारे में बताया। जिस पर उसकी पत्नी ने उसे किसी से शिकायत न करने की गुजारिश की। धमकी देने पर दर्ज कराई शिकायत इसलिए वह किसी से शिकायत नहीं कर रही थी, लेकिन बाद में आरक्षक उसे परेशान करने लगा और यह बात किसी को न बताने की धमकी देने लगा। इससे परेशान होकर पीड़िता ने मंगलवार को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ धारा 69-बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। आरक्षक के खिलाफ केस दर्ज इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि, युवती की शिकायत पर आरक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वर्तमान में आरक्षक चक्रधर नगर थाने में पदस्थ है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामले में आगे की जांच की जा रही है। ————————- इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… रायगढ़ में आरक्षक ने विधवा से किया दुष्कर्म:शादी का झांसा देकर बनाता रहा संबंध; 2 बच्चों का पिता है आरोपी, FIR दर्ज छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आरक्षक पर विधवा महिला से दुष्कर्म का आरोप है। पीड़िता की शिकायत के बाद मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। घटना भुपदेवपुर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *