बिलासपुर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिन और रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि इसके बाद भी ठंड से राहत नहीं मिल पाई है। शीतलहर के असर से रात में ठंड से ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं, दिन में दोपहर की धूप से भी ठंड महसूस हो रही है। इधर, मौसम विभाग के अनुसार विक्षोभ के कारण आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा भी संभावित है। बिलासपुर में बारिश की संभावना कम है। पड़ोसी जिले पेंड्रा-गौरेला-मरवाही में शीतलहर चल रही है। इसका असर बिलासपुर में भी देखने को मिल रहा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से कम हो गया है। जिस कारण इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, अधिकतम तापमान भी 28 डिग्री रहा। लेकिन, फिर भी बुधवार को ठंड में कमी नहीं आई। बुधवार दोपहर कम ठंड महसूस हुई। लेकिन, शाम होते ही कंपकंपी छाने लगी और फिर रात में ठंड कंपकंपाने लगी। पश्चिमी विक्षोभ से वातावरण में बढ़ेगी नमी मौसम वेधशाला के वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ 60 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर में स्थित है। साथ ही एक चिह्नित निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है। जिसके उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश की ओर आने की संभावना है। इन दोनों मौसमी तंत्र के प्रभाव से प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन होने की संभावना है। साथ ही प्रदेश के वातावरण में नमी की मात्रा भी बढ़ सकती है। इससे अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के संकेत हैं। आज और कल हल्की वर्षा का अनुमान मौसम विभाग के अनुसार, 19-20 दिसंबर को बस्तर संभाग और उससे लगे जिले रायपुर संभाग के जिले, ओडिशा से लगे बिलासपुर संभाग के जिले (सारंगढ़, रायगढ़, सक्ती, जांजगीर-चांपा, कोरबा और उससे लगे सरगुजा संभाग के जिलों में) हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 21 दिसंबर को रायगढ़ और उससे लगे जिलों में बहुत हल्की वर्षा हो सकती है। बिलासपुर शहर में बादल छाए रहेंगे। पांच दिनों में शहर का तापमान


