आबादी में लैपर्ट आने से लोग घरों में घुसे:जमवारामगढ़ इलाके के ग्राम पंचायत राहौरी में घरों के पास पहाड़ी पर दिखा पैंथर,आबादी क्षेत्र में कर रहा मूवमेंट

जयपुर ग्रामीण के जमवारामगढ़ इलाके में आबादी क्षेत्र में लैपर्ट के मूवमेंट से गांव वालों में काफी भय हैं। रात में लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। गांव के लोगों ने अपने मवेशी और छोटे बच्चों को घर में ही कैद कर दिया हैं। डर इतना की लोग जोड़े और अधिक संख्य में एक जगह से दूसरी जगह पर जा रहे हैं। सरपंच बादाम देवी शर्मा बताया कि जमवारामगढ़ के ग्राम पंचायत राहौरी में पैंथर का मूवमेंट होने से गांव के लोग काफी डरे हुए हैं। बुधवार को सुबह और देर रात को गांव की पहाड़ी पर लैपर्ड का मूवमेंट होने से लोग और अधिक डर गए। भट्टा बालाजी मालियों की ढाणी,राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पीछे आबादी के पास पहाड़ी पर लैपर्ड दिखाई दिया। जिस के बाद स्कूल के बच्चों को कमरों में बंद कर के पढाई कराई गई। वनविभाग के अधिकारियो को लैपर्ड के मूवमेंड की जानकारी दी गई। जिस के बाद वनविभाग की टीम मौके पर आई लेकिन उन्हें लैपर्ड नहीं दिखाई दिया। सुबह,दोपहर,शाम और रात कभी भी ग्रामीणों को लैपर्ड दिखाई दे रहा हैं। जिस से लोग अपने बच्चों और मवेशियों को लेकर काफी डरे हुए हैं। वनविभाग के अधिकारियों के कहना है कि जंगल के नजदीक लोगों की आबादी होने से लैपर्ड अब गांव और घरों तक घुसने लग गया हैं। सम्भवतय वह खाने की तलाश में इस ओर मूव कर रहा हैं। क्यों की जंगल में उसे भोजन नहीं मिल पा रहा हैं। गांव के लोग बकरी,कुत्ता पालते हैं जिसे वह आसानी से अपना शिकार बना लेता हैं। ऐसे में लैपर्ड आक्रामक हो सकता हैं। ग्रामीणों को उस से दूर रहने के लिए सलाह दी जा रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *