3 दिन आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट:रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग में गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें; बस्तर में 22 मार्च को बदला रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के जिलों में आज (गुरुवार) और कल (शुक्रवार) गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कई हिस्सों में तेज आंधी चल सकती है और ओले गिर सकते हैं। वहीं बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में 22 मार्च को हल्की बारिश होने का अलर्ट है। इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण छत्तीसगढ़ से लेकर मध्य ओडिशा तक टर्फ लाइन ( द्रोणिका) बनी हुई है। इसके अलावा वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से आंधी, बारिश की स्थिति बन रही है। बुधवार को रायगढ़ 39.8 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। रायपुर, बिलासपुर में 38 डिग्री टेम्प्रेचर प्रदेश में 19 मार्च 2025 को मौसम पूरी तरह ड्राई रहा। रायपुर और बिलासपुर में टेम्प्रेचर 38°C रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 14°C दर्ज किया गया। रायपुर में भी अगले दो दिन बादल छाने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *