झांसी में प्रदेश अध्यक्ष के सामने भिड़े सपा कार्यकर्ता:श्यामलाल पाल बोले- राम जपते-जपते अयोध्या वालों ने अमित शाह को सबक सिखाया

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल बुधवार रात को झांसी पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में उनके सामने ही सपा पदाधिकारी आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने आराेप लगाया कि तय मार्ग की जगह दूसरे रास्ते से प्रदेशाध्यक्ष सर्किट हाउस लाया गया। जिससे कार्यकर्ता स्वागत नहीं कर पाए। इसी बात को लेकर गहमागहमी हो गई और बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। आधा घंटे तक जमकर हंगामा हुआ। बाद में नेताओं ने किसी तरह स्थिति को संभाला। मामला शांत होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से बात की। उन्होंने संसद में दिए गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर हमला बोला। कहा कि राम जपते-जपते अयोध्या वालों ने अमित शाह को सबक सिखा दिया। ये धोखा देने वाले लोग है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर टिप्पणी की और कहा कि उनका मानसिक संतुलन खराब हो गया है। रूट बदलने से गुस्साएं कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल समाजवादी पार्टी की पीडीए रैली को संबोधित करने के लिए आए हैं। उनको सर्किट हाउस आना था। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने मेडिकल बाईपास से लेकर सर्किट हाउस तक उनके स्वागत में होर्डिंग आदि लगाई थी, मगर प्रदेश अध्यक्ष को दूसरे रास्ते से सर्किट हाउस लाया गया। जबकि, मेडिकल बाईपास से लेकर सर्किट हाउस के बीच में कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए खड़े रहे। इन कार्यकर्ताओं का आरोप था कि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा जानबूझकर प्रदेश अध्यक्ष को दूसरे रास्ते से ले जाया गया। ताकि महानगर की इकाई प्रदेश अध्यक्ष से दूर रहे। इसको लेकर सर्किट हाउस में जिलाध्यक्ष और दूसरे गुट में जमकर विवाद हुआ। तब सीनियर नेताओं ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। संभल में न ताला टूटा, न कुछ हुआ श्यामलाल पाल ने कहा कि संभल वाला मामला देख लीजिए। जिस घर में मंदिर था, घर का मालिक ये कह रहा है कि हम घर का ताला बंद करके गए थे। यहां न ताला टूटा है न कुछ हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के लोग हिंदू-मुस्लिम कर रहे हैं। भाजपा में सब झूठे लोग हैं, पार्टी भारत की झूठ पार्टी है। वहीं, संसद में गृहमंत्री के बयान पर कहा कि भगवान का नाम तो पूरा देश जप रहा है। भगवान राम को अयोध्या के लोगों ने जपते जपते अमित शाह को सबक सिखा दिया। भगवान राम ने भी कहा ये धोखा देने वाले लोग हैं। जनता संविधान के प्रति वहां उमड़ी और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिता दिया। 3 गुना बढ़ गया बिजली बिल सांसद बर्क के बिजली मीटर पर सपा प्रदेश अध्यक्ष गोलमाल जबाव दिया। कहा कि भाजपा का 7 साल का कार्यकाल हो गया। इन्होंने बिजली का कितना प्रोडेक्शन किया। हमारी सरकार में अखिलेश यादव ने यूपी में 5 पावर प्लांट लगाए गए थे। आज उनकी ही बिजली यूपी में चल रही है। अब ये चाहे चाेरी करवाएं, चाहे जो करवाएं। बिजली का बिल किस तरह से बढ़ा दिया। जो 2012 से 2017 तक बिजली बिल था, उसका तीन गुना बिजली बिल बढ़ा है। एक देश एक चुनाव पर कहा कि समाजवादी पार्टी इस पक्ष में है कि इस देश में एक इलेक्शन नहीं, बल्कि एक देश में एक प्रकार की एजुकेशन हो जाए। जो एजुकेशन के माध्यम से हमारी असमानता है। गांव में रहने कुछ, शहर में रहने वाला कुछ, पूंजीवादी का बेटा कुछ, इस प्रकार से जो हमारी शिक्षा का एकीकरण नहीं है। जो दोहरी शिक्षा नीति है। इस दोहरी शिक्षा नीति को समाप्त कर दिया जाए। तो वास्तव में देश का विकास बाबा साहब डॉ. अंबेडकर के संविधान के अनुसार चल जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *