भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना रमदास की पुलिस ने श्री गुरुद्वारा साहिब के अंदर से चार गार्डर और बाहर लगे एलमोनियम पाइपों की चोरी करने वाले दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों के पास से एक एलमोनियम पाइप बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरमुख सिंह और अजय निवासी कोट मुगल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उन्हें दी शिकायत में बलजिंदर सिंह ने बताया कि सोमवार की दरमियानी रात को गुरुद्वारा साहिब के एक कमरे से चार लोहे के गार्डर और बाहर लगे एलमोनियम के 3 पाइपें चोरी हो गई थीं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में जांच करने के बाद आरोपियों को काबू किया गया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों गुरमुख सिंह और अजय निवासी कोट मुगल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि चोरी की अन्य वारदाते सुलझाई जा सकें।


