अमृतसर | रोटरी इंटरनैशनल से संबंधित रोटरी डिस्ट्रिक्ट (3070) की हाल में हुई डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस में रोटरी वर्ष 2027-28 के लिए नए चुने गए डिस्ट्रिक्ट गर्वनर जालंधर के विजय सहदेव के अमृतसर पहुंचने पर रोटरी क्लब अमृतसर ईस्ट के सदस्यों ने स्वागत किया और इन्हें श्री दुर्ग्याणा तीर्थ मन्दिर में ले जाकर माथा टेकवाया। इनके पश्चात डिस्ट्रिक्ट गर्वनर 2010-2011 व क्लब प्रधान वनिता खन्ना की अध्यक्षता में मीटिंग की गई। इस अवसर पर राज टंडन, अविनाश महेन्द्र, उपकार सेठी, गुरजीत सेखों, सुनील गुप्ता, संदीप भाटिया, गुरशरन कौर उपस्थित हुए।


