डीसी ने पटवारी से कानूनगो पदोन्नत हुए वरिंदर कुमार को किया सस्पेंड, सब रजिस्ट्रार का चार्ज भी वापस लिया

भास्कर न्यूज | जालंधर डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने हाल ही में पटवारी से कानूनगो पद पर पदोन्नत हुए वरिंदर कुमार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सस्पेंड करने के बाद शाहकोट के सब-रजिस्ट्रार का चार्ज भी वापस ले लिया है। अनियमितता की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। डीसी ने बताया कि निलंबन अवधि के दौरान तहसील शाहकोट वरिंदर कुमार का मुख्यालय होगा। आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को दोहराते हुए डॉ. अग्रवाल ने कहा कि पंजाब सरकार भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकारी अधिकारियों की ऐसी गैर जिम्मेदाराना हरकतें बर्दाश्त करने लायक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जालंधर प्रशासन जिले के निवासियों को निष्पक्ष और पारदर्शी प्रशासनिक सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जिलावासियों से भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *