जालंधर | थाना लांबड़ा के अधीन आते टॉवर एनक्लेव में बुधवार देर रात क्वार्टरों में रहने वाले प्रवासियों ने इलाके के एक परिवार पर हमला कर दिया। हमले में महिलाओं समेत कई लोग जख्मी हुए हैं। इस संबंध में शिकायत थाना लांबड़ा में दी गई है। जानकारी देते हुए सुमन ने बताया कि उनके घर के सामने बने क्वार्टरों में प्रवासी अक्सर ऊंची आवाज में गाने सुनते हैं। देर रात को जब उन्होंने आवाज धीमी करने की बात कही तो दर्जनभर प्रवासियों ने तेजधार हथियारों से उन पर व परिवार पर हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि क्वार्टर का मालिक भी उनका साथ दे रहा है। मारपीट में वो भी शामिल था। उसने ही उन पर हमला करवाया है। पीड़ित परिवार ने हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की है।


