मुंबई नाव हादसा- चश्मदीद बोला-किसी ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी:हमें 25 मिनट बाद रेस्क्यू किया; टक्कर से पहले नेवी के बोट स्टंट कर रही थी

मुंबई में बुधवार को हुए नाव हादसे को लेकर नई जानकारी सामने आई है। गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही बोट में सवार एक चश्मदीद ने कहा- बोट में करीब 100 लोग थे। हममें से किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। अचानक नेवी की स्पीडबोट हमारी बोट से आकर टकराई, जिसके बाद हमारी बोट डूबने लगी। हमने कई लोगों को पानी से बाहर निकालने की कोशिश की। करीब 25 मिनट बाद नेवी ने हमें रेस्क्यू किया। एक अन्य चश्मदीद ने इस घटना का वीडियो भी बनाया। उन्होंने कहा- नेवी की स्पीडबोट स्टंट कर रही थी। इसलिए मैंने रिकॉर्डिंग की। मुंबई पुलिस ने बताया कि हादसे में नेवी के 4 कर्मियों और बोट पर सवार 9 सिविलियन लोगों की मौत हुई। 80 लोगों की क्षमता वाली नीलकमल बोट में 20 बच्चों समेत करीब 110 यात्री सवार थे। टक्कर मारने वाली नेवी के बोट के ड्राइवर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना का एक और वीडियो गुरुवार को सामने आया। इसमें नेवी समुद्र में डूब रहे लोगों को रेस्क्यू करते दिख रही है। डूब रहे लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। वीडियो में उन्हें चीखते और चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। घटना की 3 तस्वीरें… नौसेना की 11 बोट, 4 हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू हुआ जानकारी के मुताबिक, नौसेना, जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT), तटरक्षक बल, यलोगेट पुलिस स्टेशन 3 और स्थानीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं की मदद से राहत और बचाव कार्य को अंजाम दिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में नौसेना की 11 बोट, मरीन पुलिस की 3 बोट और कोस्ट गार्ड की 1 बोट लगी। 4 हेलीकॉप्टर भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे। यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया वापस लाया गया। जहां से उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। नेवी ने कहा- कैप्टन स्पीडबोट पर नियंत्रण खो बैठा नौसेना ने X पोस्ट कर बताया कि नौसेना का जहाज इंजन ट्रायल पर था। कैप्टन उस पर से नियंत्रण खो बैठा और जहाज नीलकमल बोट से टकरा गया। चार नेवी हेलीकॉप्टर, 11 नेवी जहाज, एक कोस्ट गार्ड बोट और तीन समुद्री पुलिस बोट रेस्क्यू में जुटे। नेवी और सिविल जहाजों ने लोगों का रेस्क्यू करके अस्पतालों में पहुंचाया। हादसे में 13 लोगों की जान गई है। नीलकमल बोट से टकराने वाली स्पीडबोट में नेवी के 6 कर्मी सवार थे, जिनमें से 4 की मौत हो गई है। इनमें एक नेवी कर्मी और दो OEM (ऑरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर) शामिल हैं। जबकि एक नौसेना कर्मी गंभीर रूप से घायल है। ——————— नाव पलटने के हादसों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में नाव डूबी:झेलम नदी में 2 लोग लापता, 7 लोगों का रेस्क्यू कश्मीर के श्रीनगर में 16 अप्रैल की सुबह झेलम नदी में एक नाव पलट गई थी। श्रीनगर के जिला कलेक्टर ने बताया था कि इस नाव पर 15 लोग सवार थे, इनमें 7 स्कूली बच्चे और 8 लोग शामिल थे। हादसे में 2 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें… वडोदरा में नाव पलटी, 12 बच्चे, 2 टीचर की मौत: सेल्फी लेते समय बैलेंस बिगड़ा, किसी ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी गुजरात के वडोदरा में 18 जनवरी को हरणी लेक में एक नाव पलट गई। इस हादसे में 12 बच्चों और 2 टीचर की मौत हो गई। नाव में सवार बाकी 11 बच्चे और 2 टीचर को बचा लिया गया है। 16 की कैपेसिटी वाली नाव में 31 बैठाए गए थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *