बालोतरा जिले की जसोल पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे वांटेड आरोपी को गिरफ्तार किया है। सितंबर 2022 में रॉयल्टी कार्मिकों के आवास में आग लगाई और गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। अलग-अलग थाने में तीन मामले दर्ज है। पुलिस के अनुसार पचपदरा बागुंडी निवासी राधेश्याम पुत्र घेवाराम ने 17 सितंबर 2022 को जसोल थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि गांव बिठुजा में रॉयल्टी टीम के आवास के लिए बने लकड़ियों के छज्जे से बनी हुई। झोपड़ी में आरोपियों ने लगा दी। इसमें झोंपड़ी में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। आरोपियों ने रॉयल्टी की गाड़ियों में तोड़ फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने इस पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। जसोल थाने के एएसआई प्रेम कुमार ने बताया- एसपी कुंदन कंवरिया के निर्देशन में थाना स्तर पर टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी व सूचना के आधार पर संभावित ठिकानों पर दबिा दी गई। इस दौरान टीम ने वांटेड जसराज पुत्र पुरखाराम उर्फ पुखराज निवासी जाट कॉलोनी, समदड़ी रोड बालोतरा को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है। एनडीपीएस सहित तीन मामले है दर्ज
आरोपी जसराज के खिलाफ बालोतरा जिले के जसोल और बालारोत थाने में दो मामले दर्ज है। एक मामला जोधपुर के विवेक विहार थाने में है। दो मामले एनडीपीएस के और एक मामला मारपीट का है।


