जैसलमेर में दिन का पारा 1 डिग्री गिरा:रात का एक डिग्री बढ़ा तापमान, सर्दी का असर तेज

जैसलमेर जिले में सर्दी का असर दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। साथ ही तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। बुधवार को दिन के पारे में 1 डिग्री की गिरावट हुई। वहीं रात के पारा 1 डिग्री बढ़ गया। जिससे रात में सर्दी से मामूली राहत मिली। जिले में दिन व रात में सर्दी का असर तेज हो गया है। वहीं आगामी तीन दिन तक सर्दी का असर ओर बढ़ने की संभावना है। उसके बाद सर्दी से राहत मिलेगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री दर्ज किया गया। दिन व रात के पारे में 15 डिग्री का अंतर रहा। लोग सर्दी से बचने का जतन करते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के साथ जैसलमेर में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होगी। जिससे सर्दी का असर तेज हो जाएगा। 22 दिसंबर के बाद सर्दी से राहत मिलने की संभावना है। तापमान 7 डिग्री के आसपास जिले में सर्दी का असर लगातार जारी है। जिले में इन दिनों तापमान 7.1 डिग्री के आसपास चल रहा है। ऐसे में आमजन को सर्दी से परेशान होते देखा जा सकता है। वहीं सर्दी के कारण किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। सर्दी के कारण उनकी रबी की फसल को बहुत फायदा हो रहा है। वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों को सुबह सर्दी में ख़ासी परेशानी होती है। ऐसे में वे ठंड से बचने के लिए गरम कपड़ों में स्कूल जा रहे हैं। 22 दिसंबर के बाद सर्दी से राहत की उम्मीद मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर व कोहरे का येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। हालांकि जैसलमेर जिले में चार दिन तक शीतलहर व कोहरे से राहत मिली रहेगी। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि गुरुवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के साथ जैसलमेर में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होगी। जिससे सर्दी का असर तेज हो जाएगा। 22 दिसंबर के बाद सर्दी से राहत मिलने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *