बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में चोरी की एक घटना का करीब डेढ़ महीने बाद पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी के आरोप में एक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि चोरी गया माल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। नयाशहर पुलिस केअनुसार चार नवम्बर को नत्थूसर बास में रहने वाले देवकिसन सोनी ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि वह दीपावली मनाने के लिए सत्तासर स्थित अपने गांव गया था। वो दो नवम्बर को दीपावली के लिए गया था और दो दिन वहां रहने के बाद वापस लौटा था। चार नवम्बर को शाम सात बजे अपने घर आया तो मेरे घर के गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के अन्दर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ मिला। आलमारी को चैक किया तो सोने चांदी के आभुषण ओर करीब अस्सी हजार रुपए नगदी नहीं मिले। घर के सीसीटीवी कैमरे भी लगा रखे थे लेकिन चोरों ने इसे तोड़ दिया।घटना के बाद पुलिस ने हेड कांस्टेबल रामफल सिंह को मामले की जांच सौंपी। पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देश पर एक टीम बनाकर वारदात खोलने के निर्देश दिए थे। प्रकरण में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम ने नकबजन की तलाश शुरू की। चोरी के आरोप में बाबूलाल पुत्र रामनारायण विश्नोई उम्र 19 साल निवासी जीवन नाथजी की बगीची जम्भेश्वर नगर बीकानेर को डिटेन करके पूछताछ की गई। आरोपी ने उक्त प्रकरण की वारदात करना स्वीकार करने पर आरोपी से एक आड़ (गले में पहनने का आभुषण) बरामद किया गया। अन्य जगहों से चोरी की गई कुल 03 मोटरसाईकिलें बरामद कर धारा 106 बीएनएसएस में जप्त की गई। नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी की इस चोरी का राज खोलने में विशेष भूमिका रही।


