प्रदेश सरकार का पूरा फोकस सुशासन अधोसंरचना व औद्योगिक विकास पर है

राजनांदगांव| सत्र 2025 में विधानसभा में प्रस्तुत किए गए छत्तीसगढ़ के वार्षिक बजट पर चर्चा की गई। नवीन शासकीय महाविद्यालय जालबांधा के प्राचार्य डॉ. ओपी गुप्ता के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के बीच इस विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्राचार्य डॉ.गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एक लाख 65 हजार करोड़ रुपए का बजट प्रावधान है। सबसे ज्यादा शिक्षा को 22 हजार करोड़ की घोषणा राज्य शासन द्वारा की गई है, सरकार की बजट की थीम गति गति के बारे में जानकारी दी। बताया है सरकार का फोकस, सुशासन, अधोसंरचना विकास, प्रौद्योगिकी और औद्योगिक विकास के साथ राज्य की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने की जानकारी दी। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य संजय देवांगन ने बताया कि अब छत्तीसगढ़ राज्य सुशासन और तकनीकी के पहियों पर दौड़ेगा। महाविद्यालय के अतिथि प्राध्यापक डॉ. कमलेश चेलक (अर्थशास्त्र) ने राज्य की बजट ग्रामीण अर्थव्यवस्था में प्रगति प्रदान करने संबंधित जानकारी दी। कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। इसलिए कृषक परिवारों को चाहिए कि खुद को किसी सीमा में न बांधे भयमुक्त होकर फसल प्रारूप को अपनाकर कृषक अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापकगण महेश साहू, मोनिका सिन्हा एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ.नवीन सिंह राजपूत, रविप्रकाश चतुर्वेदी, रितेश बंजारे, पूजा देवांगन, मासूम वर्मा, भारती साहू, नेमू साहू, हिरेन्द्र साहू ने विशेष सहयोग दिया इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *