युवा संसद में तीन जिलों के 150 स्टूडेंट्स शामिल:देवघर महिला कॉलेज में दो दिवसीय कार्यक्रम, दो केंद्र बनाए गए

देवघर के रमादेवी बाजला महिला कॉलेज में जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गोड्डा, जामताड़ा और देवघर जिले से कुल 150 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। एक केंद्र दुमका में है। दूसरा केंद्र देवघर के रमादेवी बाजला कॉलेज में है। कार्यक्रम में पांच जज छात्र-छात्राओं का चयन कर रहे हैं। प्रत्येक प्रतिभागी को मंच पर 3 मिनट का समय मिला। डॉ. भारती प्रसाद ने बताया कि यह दो दिवसीय कार्यक्रम है। यहां से चयनित होने वाले छात्र-छात्राएं पहले राज्य स्तर पर जाएंगे। राज्य स्तर से चयनित होने के बाद उन्हें संसद भवन में बैठने का अवसर मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *