मनेंद्रगढ़ | उप जेल मनेंद्रगढ़ में 2 दिवसीय नशा मुक्ति अभियान के तहत ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय और भारत तिब्बत सीमा समन्वय संघ के तत्वाधान में नशा उन्मूलन कार्यक्रम में ब्रह्मा कुमारीज की ओर से बीके माधुरी ने बंदियों को नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक और सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रोजेक्टर द्वारा विस्तार से समझाया गया। इस अवसर पर ब्रह्मा कुमारी बीके अनिता और भारत तिब्बत सीमा समन्वय संघ से बसंत जायसवाल उपस्थित रहे। बीके माधुरी ने बंदियों से कहा कि नशा एक अभिशाप है। यह एक ऐसी बुराई है जिससे इंसान का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। उन्होंने बंदियों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ्य समाज निर्माण में सहभागिता निभाने की अपील की।


