छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कार की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। बाईक पर सवार होकर युवक अपने साथी के साथ रायगढ़ रोड हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी के पास पहुंचा था। तभी सड़क दुर्घटना घटित हुई। मामला खरसिया थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक छोटे पंडरमुड़ा का रहने वाला कार्तिकेश्वर महंत कल सुबह तकरीबन 10 बजे मोटर सायकिल से रायगढ़ रोड पर किसी काम से वह अपने साथी के साथ जा रहा था। तभी रायगढ़ रोड हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी के सामने कार टाटा पंच के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया। इससे बाईक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की भीड़ हो गई इक्ट्ठा
घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गई। ऐसे में किसी तरह घायलों को ईलाज के लिए खरसिया अस्पताल ले जाया गया और मामले की सूचना कार्तिकेश्वर के परिजनों को दी गई। जहां उसके परिजन जब अस्पताल पहुंचे, तब पता चला कि कार्तिकेश्वर की मौत हो गई है।
आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज
वहीं मृतक के घायल साथी को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद कार्तिकेश्वर के पिता प्यारीदास महंत ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जहां पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।


