महापौर और पार्षदों का सम्मान समारोह 23 को, कर रहे तैयारी

राजनांदगांव| प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ज्ञान मानसरोवर द्वारा 23 मार्च को प्रातः 11 बजे नगर पालिका निगम राजनांदगांव के महापौर, सभापति एवं पार्षदों का अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। ब्रह्मकुमारीज ज्ञान मानसरोवर डोंगरगांव रोड, गोकुल नगर के आगे यह कार्यक्रम रखा गया है। इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव एवं समस्त 51 पार्षदों को आमंत्रित किया गया है। उपरोक्त जानकारी स्थानीय सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहन ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *